Posts

Raksha Bandhan | रक्षा बंधन

Image
                                      बहनों द्वारा भाई की कलाई में बांधे जाने वाला एक मामुली धागा जो उनके उनके प्यार और उम्मीद का प्रतीक है कि मै तुम्हारे रहते सुरक्षित हूँ , फ़िक्र की कोई बात नहीं है मेरा भाई मेरे साथ है, भाई भी बहन के लिए दुनिया से लड़ने को तैयार है. अब चलिए इस अर्थ को थोडा और आगे बढ़ाते हैं, आज जिस तरीके से दुनिया बदल गयी है या फिर बदल रही है. वहां लड़कियों को कमज़ोर मानना उनका अपमान करना होगा, यह सच्चाई भी है की लड़कियां क़ाबलियत में लड़कों से किसी मामले में कम नहीं हैं, फिर भी  हम हर वक़्त अपनी लड़कियों को अतिरिक्त सुरक्षा देने में लगे रहते है, इसका परिणाम यह होता है की उनके अन्दर एक अनजाना डर बैठने लगता है और यह डर उनका आत्मविश्वाश धीरे-धीरे  कम करता जाता है, इसी वज़ह से घर के बाहर डरी सहमी बच्चियों को हम देखते हैं, जो खुद की सुरक्षा करने में सक्षम नहीं होती, यह आत्म विश्वाश की कमी ही लड़कियों के खिलाफ होने वाली ज्यादती का सबसे बड़ा कारण है.  हमारा पुरुष प्रधान समाज अब भी अपनी बीमार मानसिकता से बाहर  नहीं निकल पाया है और पाबंदियों के नए नियम, रोज़ गढ़ने में लगा

New Goernment, new name | नई सरकार- नए नाम

Image
सुनने में आ रहा है कि हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपनी विचार धारा के लोगों और शब्दों से जिन जिलों का नामकरण किया था. उनका पुनः नामकरण करने वाले है , यानि बदलने वाले है. खैर वह यह काम बड़ी आसानी से कर सकते हैं? बहन मायावतीजी को भी किसी ने नहीं रोका था और भैया अखिलेशजी को तो रोकने का सवाल ही नहीं उठता? वैसे भी उन्होंने ज्यादा रनों से मैच जीता है और उनके पांच साल तक बने रहने में  कोई संदेह नहीं है.                                                                चलिए इसी बहाने एक बार हम कुछ शब्दों पर गौर करते हैं - सी.एस.एम.के.यू., डी.डी.यू.जी.यू., जे.एन.यू., आई.जी.एन.ओ.यू.. क्या आपको पता है कि ए हमारे विश्वविद्यालयों के नाम हैं न कि ए बी सी डी के बिखरे हुए शब्द और इसका कारण हमारे राजनैतिक दल हैं जो अपनी पार्टी या विचारों से जुड़े लोगों को अमर बनाए के लिए सरकारी खर्चे पर यह काम आसानी से कर लेते हैं. किसी भी संस्था का नाम बड़े-बड़े विशेषणों से युक्त नामों पर रख दिया जाता है, चाहे उस व्यक्ति का उस जगह से सम्बन्ध हो या न हो, कोई मायने नहीं रखता. अब चाहे जिस दल कि स