Posts

Showing posts from February, 2023

Manuvad

Image
 मानुवाद  यदुवंशी क्षत्रिय और कुश वंशी क्षत्रिय दोनों मंडल कमीशन के गुणा गणित में पहले पिछड़ा बने और अब शूद्र बनने कि फ़िराक़ में हैं क्योंकि शासन और सत्ता के समीकरण में यही उनके लिए फायदेमंद है और अब साहित्य भी दलित हो गया है और  सोचने कि बात यह है कि रामायण और महाभारत को किस साहित्य के अंतर्गत रखा जाएगा क्योंकि इनके रचनाकार कि जाति भी बतानी पड़ेगी और तब....  चलिए कुछ और बात करते हैं  इन सारी बातों का अर्थ यही है कि बारहवीं शताब्दी से लेकर अब तक अर्थात इस्लामिक राज ( तुर्क, अफगान, मुगल) , इसाई राज ( अंग्रेज, French, पुर्तगाली) और संविधान लागू होने के बाद भी सब ब्राह्मणों का किया धरा है और आज भी सब उन्हीं के हाथ में हैं। सब व्यर्थ मतलब ए सब करने धरने का कोई मतलब नहीं है। जब ऐसी बर्बरता के बीच भी इन लोगों ने अपनी पहचान बचा के रखी और आज के नव ब्राह्मण जो दलित होने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं वह भी एक तरह का ब्राह्मण वाद ही है जो लोकतंत्र में संख्या बल को ध्यान में रखकर गढ़ा जा रहा है।  खैर सबको अपना एजेंडा चलाने का अधिकार है  बस हिम्मत करिए सच बताइए पर अफसोस इससे वोट नहीं मिलेगा जिसके लिए ख

Ramcharitmanas

Image
ढोल गवांर सूद्र पसु नारी, सकल ताडना के अधिकारी। .... रामचरित मानस (सुंदर कांड) दोहा-58 काटेहिं पर कदरी फरइ कोटि जतन कोउ सींच। बिनय न मान खगेस सुनु डाटेहिं पइ नव नीच।। अर्थ- काकभुसुंडि जी कहते हैं - हे गरुड़ जी!  सुनिए चाहे कोई करोड़ों उपाय करके सींचे, पर केला तो काटने पर ही फलता है। नीच विनय से नहीं मानता, वह डांटने पर ही झुकता है अर्थात रास्ते पर आता है... ********* चोपाई - सभय सिंधु गहि पद प्रभु केरे,  छमहु नाथ सब अवगुन मेरे। गगन समीर अनल जल धरनी,  इन्ह कइ नाथ सहज जड़ करनी ।। 1।। अर्थ - समुद्र ने भयभीत होकर प्रभु के चरण पकड़ कर कहा -  हे नाथ मेरे सब अवगुण अर्थात दोष क्षमा कीजिए। हे नाथ! आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी इन सब की करनी स्वभाव से ही जड़ है.. ********** तव प्रेरित मायाँ उपजाए,  सृष्टि हेतु सब ग्रंथिन गाए। प्रभु आयसु जेहि जस अहई,  सो तेहि भाँति रहें सुख लहई ।। 2।। अर्थ - आप की प्रेरणा से माया ने इन्हें सृष्टि के लिए उत्पन्न किया है, सब ग्रंथों में यही गाया है जिसके लिए स्वामी की जैसी आज्ञा है वह उसी प्रकार से रहने में सुख पाता है.. ********* प्रभु भल कीन्ह मोहिसिख दीन्ही,